jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

काशी में देव दीपावली; 25 लाख दिये जगमगाए, सीएम योगी ने नमो घाट पर किया शुभारंभ

वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। पूरी काशी रोशनी से नहाई हुई नजर आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहला दीप जलाकर उत्सव की शुरुआत की। 84 घाटों पर लगभग 25 लाख दीये जलाए गए। इस दौरान दशाश्वमेध घाट पर देशभक्ति और आध्यात्मिकता का संगम देखने को मिला, जबकि सीएम योगी ने क्रूज पर बैठकर इस अनुपम दृश्य का अवलोकन किया।

- Install Android App -

25 लाख दीपों से रोशन हुई काशी
इस बार देव दीपावली पर पर्यटन विभाग ने 15 लाख दीपों की व्यवस्था की, जबकि समितियों और काशीवासियों ने 10 लाख दीप जलाए। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष पांच लाख अधिक दीये जलाए गए। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर दीपदान किया और अद्भुत नजारा देखने को मिला। करीब 40 देशों के पर्यटक काशी पहुंचे, वहीं जयपुर और कोलकाता से आए श्रद्धालु एक समान ड्रेस में शामिल हुए।