jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

मथुरा में गरजे बाबा बागेश्वर ‘जिन्हें वंदे मातरम और राम नाम से दिक्कत वे लाहौर चले जाएं…’

छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिल्ली के छतरपुर से यूपी के वृंदावन तक सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा के आठवें दिन मथुरा में बाबा बागेश्वर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि जिन्हें ‘राम नाम’ और ‘वंदेमातरम’ से दिक्कत है तो वे फिर से विचार करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे लाहौर का टिकट कटवा लें, यदि किसी के पास टिकट के लिए पैसे ना हों तो वे खुद कर्ज लेकर उसकी व्यवस्था करेंगे।

- Install Android App -

‘हिंदुओं के विरोधी, DNA टेस्ट करवाएं’
बाबा बागेश्वर की पदयात्रा आठवें दिन उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंची। यहां उन्होंने जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे मुसलमानों के विरोधी नहीं हैं, बल्कि उन लोगों का विरोध करते हैं, राम और राष्ट्र के प्रति निष्ठावान नहीं हैं। बाबा बागेश्वर ने कहा कि ऐसे लोग भारत में रहते हैं, भारत का खाते हैं लेकिन गुणगान उन लोगों का करते हैं जो राष्ट्र के विरोध में विचारों का समर्थन करते हैं।