jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

बीजेपी में बड़ा बदलाव, हेमंत खंडेलवाल ने 13 संभागों में नियुक्त किए प्रभारी

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी ने 13 संभागों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इसके साथ ही BJP प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तीन नए संभागों का गठन भी किया है। पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छतरपुर को जबलपुर से अलग करके बीजेपी ने नया संगठनात्मक संभाग बनाया है। इसके अलावा उज्जैन से अलग करके मंदसौर और इंदौर से निमाड़ को अलग करके अलग संभाग बनाया गया है। इन संभागों का निर्माण बेहतर तरीके से काम करने के लिए किया गया है।

- Install Android App -

बीजेपी ने संगठनात्मक संभाग की जिम्मेदारी देने के लिए राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों का चयन किया गया है। सागर सांसद और प्रदेश महामंत्री लता वानखेड़े को उज्जैन, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी को छिंदवाड़ा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को जबलपुर संभाग, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे को सागर संभाग, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष निशांत खरे को ग्वालियर संभाग, अभय यादव को चंबल संभाग, विजय दुबे को रीवा, गौरव सिरोठिया को शहडोल, प्रदेशाध्यक्ष कांतदेव सिंह को नर्मदापुरम, प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा को निमाड़ और सुरेश आर्य को मंदसौर संभाग का प्रभारी बनाया गया है।

प्रदेश बीजेपी ने जिन 13 नेताओं को संभाग प्रभारी की जिम्मेदारी दी है, उनमें से पांच ऐसे हैं, जिनके पास प्रदेश स्तर पर कोई जिम्मेदारी नहीं है। इनमें तेज बहादुर सिंह, अभय यादव, विजय दुबे, गौरव सिरोठिया और सुरेश आर्य हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम की बात करें तो 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 9 मंत्री और 3 कोषाध्यक्ष और एक मीडिया प्रभारी हैं। भोपाल स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में शुक्रवार को बीजेपी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस मीटिंग में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, बीजेपी प्रदेश प्रभारी अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और कई पदाधिकारी शामिल हुए।