हरदा
कमिश्नर श्री तिवारी ने हंडिया तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने ई-ऑफिस प्रणाली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने तहसीलदार हंडिया को ई-ऑफिस प्रणाली में शेष बचे कर्मचारियों की मेपिंग करने के निर्देश दिये।
साथ ही तहसीलदार को कार्यालय में कार्य विभाजन हेतु आदेश जारी करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिए कि तामिली कराकर प्रतिवेदन ई आफिस के माध्यम से भेजें।
साथ ही ऑफिस की सारी फाइलें ई-ऑफिस के माध्यम से संचालित करने के निर्देश दिए।

