jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

Mp news : मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती घोटाले का बड़ा खुलासा

 

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल  मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग में एक बड़े फर्जी भर्ती घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जांच में पाया कि करीब 34 शिक्षकों ने नकली डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) की अंकसूचियां लगाकर सरकारी शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली थी। ये शिक्षक ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी और इंदौर जैसे जिलों में पदस्थ थे और लंबे समय से वेतन भी उठा रहे थे।

 

एसटीएफ की कार्रवाई

 

एसटीएफ ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 8 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें बृजेश रोरिया, साहबसिंह कुशवाह, महेन्द्रसिंह रावत, रूबी कुशवाह, रविन्द्रसिंह राणा, अर्जुनसिंह चौहान, लोकेन्द्र सिंह और गंधर्व सिंह रावत शामिल हैं। इसके अलावा 26 अन्य संदिग्ध शिक्षकों की जांच जारी है, जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

 

- Install Android App -

संगठित गिरोह का खुलासा

 

एसटीएफ की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह फर्जीवाड़ा एक संगठित गिरोह द्वारा किया गया था। गिरोह ने न केवल फर्जी डीएड अंकसूचियां बनाईं, बल्कि शिक्षा विभाग से मिलीभगत कर फर्जी सत्यापन रिपोर्ट भी तैयार की। इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए एसटीएफ ने 5 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया है।

 

शिक्षा विभाग में हड़कंप

 

इस घोटाले के खुलासे के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसटीएफ के डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि जांच में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और गिरोह के मुख्य सरगना की पहचान के प्रयास जारी हैं।