jhankar
ब्रेकिंग
Big news harda: माचक नहर अज्ञात लोगों ने फोड़ी, पानी माचक नहर में छोड़ा। महत्वपूर्ण खबर: कृषि उपज मंडी हरदा में आयोजित किसान आंदोलन हेतु यातायात व्यवस्था एवं मार्ग निर्देश इंदौर में बदला मौसम, बारिश ने तोड़ी गर्मी की तपिश बुरहानपुर में कार्रवाई के दौरान बवाल, टीम पर हमला; 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी विदिशा : ग्राहक के साथ धोखा, LPG सिलेंडर से निकला पानी ग्वालियर में रिश्तों को किया तार-तार, बहन के घर पहुंचे भाई पर जानलेवा हमला इंदौर अपहरण कांड में सनसनी, कॉल रिकॉर्डिंग से बच्चों को नुकसान पहुंचाने की साजिश का खुलासा ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा के अभियान और जागरूकता से बची नागरिकों की जानें, हेलमेट-सीट बेल्ट बने रक्... वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, कैलिफोर्निया का युवक हिरासत में कोलंबिया में यात्री बस में आतंकियों ने किया धमाका, 13 की मौत, 38 घायल

खरगोन : एंबुलेंस में चल रही थी मदिरा तस्करी, पुलिस को देखकर ड्राइवर फरार

खरगोन। अजब-गजब मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का गजब कारनामा सामने आया है। एंबुलेंस से स्वास्थ्य सुविधाओं की जगह की अवैध शराब की तस्करी जा रही थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई है। एंबुलेंस से परिवहन करते शराब की 52 पेटी हेलापड़ावा चौकी पुलिस ने जब्त की है। कार्रवाई के दौरान ड्राइवर एंबुलेंस छोड़कर मौके से फरार हो गया।

- Install Android App -

दरअसल सोशल मीडिया पर एंबुलेंस से शराब तस्करी का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद थाना चैनपुर पुलिस ने 52 पेटी शराब व एंबुलेंस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी के सामने लगे बेरिकेड्स को तोडकर ड्राइवर भागने में सफल हो गया।

आज हेलापड़ावा में स्वास्थ्य शिविर
आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बना ली और जानकारी देने में आनाकानी करते रहे। आज हेलापड़ावा में स्वास्थ्य विभाग का स्वास्थ्य शिविर लगा रहा है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि तस्करी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है। यदि ऐसा नहीं है तो स्वास्थ्य विभाग अंधेरे में पड़ा है।