jhankar
ब्रेकिंग
MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाई कोर्ट को स मामला, 13% अतिरिक्त आरक्षण पर रोक ... Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बना रहेगा बादलों का डेरा, दक्षिण राज्यों में बारिश क... Big news : लाउडस्पीकर से आरती को लेकर दो पक्षो में विवाद,दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी एमपी में अगले 24 घंटे में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट विधानसभा में मर्यादा तार-तार, विजयवर्गीय व सिंघार ने खोया आपा, औकात दिखाने पर अड़े सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात दो साल में 128 प्रोजेक्ट पूरे करने का टारगेट, सिंहस्थ तैयारी में खर्च होंगे 3,000 करोड़ वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के हित में तत्पर है सरकार: कृषि मंत्री कंषाना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-...

लगातार दूसरे चमका सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी

नई ‎दिल्ली। सोने के भाव मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मजबूत हुए हैं तो चांदी ने इसके ‎विपरीत चाल चली औल लगातार दूसरे दिन इसकी चमक फीकी पड़ी है। अमेरिकी फेड की तरफ से ब्याज दरों में कटौती का ऐलान होगा या नहीं, इसे लेकर मार्केट में मिला-जुला रुझान है और इसका असर सोने और चांदी की चाल पर भी दिख रहा है। सोने के भाव लगातार दूसरे दिन मजबूत हुए हैं तो चांदी ने उल्टी चाल चली औल लगातार दूसरे दिन इसकी चमक फीकी पड़ी है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 24 कैरेट सोना प्रति दस ग्राम 10 रुपए और 22 कैरट सोना भी 10 रुपए महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम 330 रुपए और 22 कैरट सोने के भाव 310 रुपए ऊपर चढ़े हैं। चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी 2100 रुपए फिसली है। इससे पहले एक दिन चांदी स्थिर थी और उसके एक दिन पहले यह प्रति किग्रा 4100 रुपए सस्ती हुई थी और फिर उससे पहले लगातार पांच दिनों में प्रति किग्रा 20600 रुपए महंगी हुई थी। मंगलवार को दिल्ली में चांदी 1,66,900 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रही है। इसके भाव प्रति किग्रा 100 रुपए गिरे हैं। चांदी मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा 1,72,900 रुपए हैं।