jhankar
ब्रेकिंग
हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक बानापुरा रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

CM की जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध, कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा एक बार फिर रायसेन जिले के दौरे पर पहुंची। जहां सबसे पहले मुख्यमंत्री भोपाल से हेलीकॉप्टर से पत्नी साधना सिंह के साथ सुल्तानगंज पहुंचे यहां जन आशीर्वाद यात्रा के बाद सीएम ने आम सभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस राजा महाराजा और उद्योगपतियों की पार्टी है, वहीं राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल बाबा कहते हैं मेड इन चित्रकूट बनाएंगे अरे राहुल बाबा पहले मेड इन अमेठी तो बना लो। फिर मध्यप्रदेश की बात करना। शिवराज ने यह भी कहा कि आचार संहिता लगी है कुछ घोषणा नहीं करूंगा नही तो कांग्रेस शिकायत करेगी।  कांग्रेस हमेशा झूठी शिकायतें करती रहती है, उन्होंने कहा चिंता मत करो 2 महीने बाद चुनाव हो जाएंगे फिर सरकार बनेगी विकास में कोई कसर नहीं आएगी| सीएम शिवराज ने कहा कि हमने सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 900 करोड़ की सड़कों की सौगात दी, रामपाल सिंह जी ने यहां इतनी सड़के बना दी इतनी सड़कें तो बुधनी में भी नहीं। वहीं सीएम ने कहा कि किसानों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा और संबल योजना से हर गरीब वर्ग के लोगों को फायदा होगा।

- Install Android App -

कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे
रायसेन के सुल्तानगंज के बाद यात्रा सिलवानी पहुंची, यहां पहले शिवराज सिंह द्वारा आमसभा को संबोधित किया गया उसके बाद जब रथ से जन आशीर्वाद यात्रा निकल रही थी उसी दौरान सिलवानी पुराना बस स्टैंड के पास लगभग दर्जनभर कांग्रेसियों ने सीएम के रथ के सामने काले झंडे दिखाए और जमकर नारेबाजी की और कांग्रेसियों ने नारेबाजी में कहा कि सीएम वापस जाओ साथ ही मुर्दाबाद के नारे भी कांग्रेसियों द्वारा लगाए गए। सिलवानी विधानसभा के बाद शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा रथ से सांची विधानसभा क्षेत्र की ओर रवाना हुई।