jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

रतलाम में रिटायर्ड शिक्षिका के हत्यारे का शॉर्ट एनकाउंटर

रतलाम। रतलाम के मीरा कुटी लक्ष्मणपुरा क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षिका हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ लिया है। पुलिस ने मंगलवार रात करीब 12.30 बजे सरला धनेटवाल (70) की हत्या करने वाले आरोपी सागर मीणा (38) का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। पुलिस टीम उसे झाबुआ बॉर्डर से पकड़कर ला रही थी, तभी रावटी और रानी सिंह के बीच उसने टीआई की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके बाएं पैर में गोली मारी। इस झड़प में डीडी नगर टीआई भी घायल हुए हैं। आरोपी सागर नागदा (उज्जैन) का रहने वाला है। रात करीब 12.30 बजे उसने टॉयलेट का बहाना बनाया। पुलिस ने गाड़ी रोकी। वह उतरा और डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव को धक्का देकर उनकी पिस्टल छीनने की कोशिश की। जब टीआई यादव ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने पिस्टल तान दी और भागने लगा। बचाव में इंडस्ट्रियल एरिया टीआई सत्येंद्र रघुवंशी ने आरोपी के पैर में गोली मार दी। घायल आरोपी और टीआई अनुराग यादव (घुटने में चोट आई है) को रात करीब डेढ़ बजे पुलिसकर्मी रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने आरोपी के पैर से गोली निकाल दी है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि हत्या की साजिश शिक्षिका की नौकरानी लीला डामोर और उसकी बेटी मोना ने रची थी। मोना आरोपी सागर मीणा की करीबी दोस्त है। इन दोनों ने ही सागर को बताया था कि टीचर घर में अकेली रहती हैं।