jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

भारतीय टीम ने जीता आखिरी वनडे, दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से रौंदा

विशाखापट्टनम। भारत ने आखिरी वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 2-1 से तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। शनिवार को खेले गए निर्णायक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 271 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 61 गेंदों के शेष रहते हासिल कर लिया।

- Install Android App -

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। शनिवार को विशाखापत्तनम में खेले गए निर्णायक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी की मदद से 47.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 270 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के नाबाद शतक और रोहित शर्मा व विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 61 गेंदों के शेष रहते मुकाबला जीत लिया।

रांची में भारत जीता, रायपुर में दक्षिण अफ्रीका ने मेजबानों को हराया
तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत भारत ने 17 रनों से जीत के साथ की थी। रांची में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा की दमदार पारियों की मदद से 349 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 332 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इसके बाद 3 दिसंबर को रायपुर में हुई भिड़ंत में भी विराट कोहली का बल्ला गरजा और उन्होंने शतक जड़ा। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने भी सैकड़ा लगाया और दक्षिण अफ्रीका के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा। मेहमान टीम ने एडेन मार्करम के शतक और मैथ्यू ब्रीट्जके तथा डेवाल्ड ब्रेविस की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 362 रन बनाए और चार विकेट से मुकाबला जीत लिया। निर्णायक मैच से पहले सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी, लेकिन भारतीय टीम ने विशाखापत्तनम में दमदार प्रदर्शन किया और 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।