jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-... Harda : SC/ST/OBC संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ ... हरदा : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत खिरकिया में स्क्रीनिंग शिविर 20 फरवरी को हरदा : ग्राम ख़मलाय की सलोनी और टेमलाबाड़ी के नरसिम्हा को हृदय रोग उपचार हेतु भोपाल किया रवाना हरदा : स्क्रीनिंग शिविर में 683 दिव्यांगजनों की स्क्रीनिंग की गई हरदा : वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर संपन्न हरदा : जनगणना 2027 के अंतर्गत दो चरणों में होगा कार्य, प्रथम चरण में होगी मकान गणना बजट के बाद डिप्‍टी सीएम के बंगले का घेराव करने पहुंची महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़... इंदौर के एमवाय अस्पताल में नहीं थम रही लापरवाही, चूहे के बाद अब बिल्ली कांड

किसानों ने पकड़े दो टमाटर चोर; बाकी अन्य फरार, तलाश जारी

झाबुआ। झाबुआ जिले के खवासा चौकी क्षेत्र में देर रात किसानों ने टमाटर चोरी करते हुए दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। चोरों को लेकर किसान जैसे ही चौकी पहुंचे, वहां आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हो गए और लगातार हो रही चोरियों के विरोध में प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

- Install Android App -

किसानों का आरोप है कि उनके खेतों से लगातार फसलें, पानी की मोटरें, पाइप और अन्य कृषि उपकरण चोरी हो रहे हैं। उनका कहना था कि पुलिस को बार-बार शिकायत के बावजूद चोर पकड़े नहीं जा रहे थे, जिससे उनमें भारी आक्रोश था।

दशरथ पिता रुपाजी पाटीदार ने बताया कि देर शाम जब वे अपने खेत पहुंचे तो उन्होंने लगभग पांच लोगों को टमाटर ले जाते देखा। उनके शोर मचाने पर उनका पुत्र और आसपास के अन्य किसान भी मौके पर पहुंच गए। चोर भागने लगे, लेकिन किसानों ने टिंकू पिता धीरजी डाबी (निवासी कदवाली) और पंकेश पिता शेखर भूरिया (निवासी नगरी) को पकड़ लिया। अन्य चोर भागने में सफल रहे। किसानों ने पकड़े गए चोरों के साथ कुल 50 किलोग्राम टमाटर और दो मोटरसाइकिलें खवासा चौकी को सौंप दीं। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।