jhankar
ब्रेकिंग
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब के 10 प्रकरण दर्ज ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न  शासकीय सांदीपनी स्कूल में किशोरो को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक तितलियों के अनोखे संसार की सैर पर वेब परिचर्चा सम्पन्न ! भारतीय किसान संघ के समर्थन में दोपहर 2 बजे तक बंद रहा हरदा बाजार और मंडी, व्यापारियों ने दिया साथ हंडिया में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती: नर्मदा तट के पास दुकानों में पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹20... लुचगाँव में खराब DP के कारण अंधेरे में ग्रामीण, नई DP लगाने की मांग

एमपी में कोहरे का असर, शिवपुरी में पारा 4 डिग्री पर पहुंचा

भोपाल। जहां एक ओर पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश में सर्दी को बढ़ा रही हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य के कई जिलों में धुंध और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में शीत लहर का असर देखने को मिला। वहीं ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, दतिया, सागर, सतना और छतरपुर में कोहरा छाया रहा।

शिवपुरी सबसे ठंडा शहर रहा
मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा शहर शिवपुरी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा इंदौर एवं शाजापुर के गिरवर में 4.1, राजगढ़ में 5, मंदसौर में 5.4 और नर्मदापुरम के पचमढ़ी के न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश का सर्वाधिक तापमान नर्मदापुरम में 30 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

- Install Android App -

25 शहरों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाले समय में ठंड के और ज्यादा बढ़ने के आसार जताए हैं। पंजाब पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। IMD ने 25 जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, सीधी, रीवा, छतरपुर, मुरैना, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, जबलपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में घने से अति घने कोहरा के छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह और सागर में मध्यम कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। राजगढ़, इंदौर और शाजापुर में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।