jhankar
ब्रेकिंग
आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार हरदा उद्योग विभाग की साढ़े तीन एकड़ भूमि हुई गुम ! कलेक्टर हरदा से ढूंढने की लगाई गुहार! 14 साल में भी... नर्मदापुरम एसपी ने थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को दिया जन्मदिन का अनूठा तोहफा, 'बधाई-पत्र' भेजकर दी ... श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत...

हंडिया : पीएम श्री स्कूल हंडिया ने रचा इतिहास, जिले के आधे टॉपर अकेले हंडिया से,,,

हंडिया।राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा संचालित लर्निंग एनहैंसमेंट प्रोग्राम की 18 सितंबर 2025 को आयोजित बेसलाइन असेसमेंट ने हरदा जिले की शैक्षणिक तस्वीर साफ कर दी है। परीक्षा परिणामों में पीएम श्री स्कूल हंडिया ने ऐसा परचम लहराया, जिसने पूरे जिले का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

हरदा जिले से चयनित महज 6 जिला स्तरीय टॉपर विद्यार्थियों में से 3 विद्यार्थी अकेले पीएम श्री स्कूल हंडिया से चयनित होकर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और शिक्षकों की मेहनत पर मोहऱ लगा दी है। चयनित विद्यार्थियों को हैदराबाद शैक्षणिक भ्रमण के लिए चुना गया है, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।

हैदराबाद भ्रमण हेतु चयनित विद्यार्थियों में

- Install Android App -

बलराम (कक्षा सातवीं), अदिति (कक्षा सातवीं) एवं कविता (कक्षा आठवीं) शामिल हैं। इन विद्यार्थियों की यह उपलब्धि स्पष्ट करती है कि पीएम श्री स्कूल हंडिया केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का केंद्र बन चुका है।

विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता पर संकुल प्राचार्य श्रीमती सीमा ओनकर,जन शिक्षक अनूप शर्मा,प्रधान पाठक जी.आर. चौरसिया सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता भविष्य में और भी उत्कृष्ट परिणामों की नींव रखेगी।

पीएम श्री स्कूल हंडिया की यह उपलब्धि न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे हंडिया क्षेत्र की शैक्षणिक साख को नई ऊँचाई दे रही है।