jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

अंहकार के नशे में डूबी है भाजपा, इंदौर का नाम कलंकित कर दिया : जयवर्धन सिंह

गुना। इंदौर की भागीरथपुरा घटना पर चिंता जाहिर करते हुए पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार और उनके मंत्रियों पर निशाना साधा है। जयवर्धन सिंह के मुताबिक इस घटना से देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का नाम कलंकित हुआ है। लगभग 20 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद भाजपा के मंत्री अपशब्द कह रहे हैं, इससे पता चलता है कि भाजपा सरकार और उनके मंत्री अहंकार में डूबे हुए हैं। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

- Install Android App -

जयवर्धन ने डॉ. मोहन यादव सरकार से सवाल पूछा है कि जब भागीरथपुरा में नई पाइपलाइन का बजट स्वीकृत हो चुका था, राशि आ चुकी थी तो वह पेंडिंग क्यों रही? इतनी बड़ी घटना सामने आने के बावजूद इंदौर के महापौर या किसी अन्य जनप्रतिनिधि ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है, इससे पता चलता है कि कोई जिम्मेदार लेने के लिए तैयार नहीं है। जबकि स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के प्रभारी हैं। इंदौर में सांसद से लेकर तमाम जनप्रतिनिधि भाजपा से आते हैं। इंदौर के मूल निवासी मंत्री पत्रकारों के सवालों पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए जवाब देते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दें कि इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से बीमार हुए लोगों में से अब तक 20 की मौत हो चुकी है।