jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

इंदौर मेयर की फर्जी तारीफ उजागर, भागीरथपुरा में काम न होने पर भी पार्षद को दिया सर्टिफिकेट

इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा का मुद्दा आजकल प्रदेश और देश में गरमाया हुआ है। हर ओर दूषित पानी से मौतों पर हंगामा मचा हुआ है, विरोधी लगातार बीजेपी नेताओं और मंत्रियों पर सवाल उठा रहे हैं। बीजेपी को इस मुद्दे पर जवाब देना मुश्किल हो रहा है, वहीं अब नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

महीनों पुराना वायरल वीडियो में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के झूठे दावे और पार्षद कमल वाघेला की झूठी तारीफ का सच सामने आया है। दरअसल ये वायरल वीडियो भागीरथपुरा में कुछ महीने पहले दो करोड़ रुपये के कामों के भूमि पूजन के समय का है।यहां पर मंच पर महापौर पार्षद कमल वाघेला की तारीफ कर रहे हैं और उनके अच्छे कामों के लिए सराहना कर रहे हैं। मंच से महापौर भार्गव ने ऐसा झूठा दावा किया है जो भागीरथपुरा में हुई मौतों की कलई खोल रहा है।

- Install Android App -

दरअसल वीडियो में महापौर पुष्यमित्र ने मंच से कहा है कि 24 सड़कें बनाईं गई हैं इस वार्ड में, जो भी सड़क बनाई, पहले उन्होंने ड्रेनेज की लाइन डाली, फिर पानी की पाइप लाइन डाली है। आगे भार्गव कहते है कि इस लिहाज से 2 करोड़ 40 लाख रुपये की सड़कें बनीं हैं। इतना ही पानी के साथ ही ड्रेनेज के लिए भी पैसा खर्च किया है। पार्षद ने 10 करोड़ रुपये के काम कर दिए हैं औ वो मेयर होने के नाते कमल वाघेला को अच्छा काम करने का सर्टिफिकेट देते हैं।

वीडियो मेयर के झूठ को कर रहा है बेनकाब
अब महीनों पुराना ये वीडियो महापौर के तमाम दावों को नकली सिद्ध कर रहा है। झूठे दावों में ड्रेनेज बन चुका है, पाइपलाइन साफ पानी दे रही है और सड़क बिल्कुल ठीक है। लेकिन अब सब सामने है कि सड़क अभी बदहाल है, ड्रेनेज सिस्टम जगह-जगह क्षतिग्रस्त है और पाइपलाइन में लीकेज है।