jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

मध्य प्रदेश में अगले दो दिन तेज सर्दी से राहत, बूंदा-बांदी के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। इससे आम लोगों को राहत मिलने वाली है। अगले दो दिन तेज ठंड से राहत मिलेगी। पाकिस्तान में राजस्थान की बॉर्डर के पास वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। वहीं पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। तीनों सिस्टमों की वजह से मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

एमपी के तीन सबसे ठंडे शहर कौन से हैं?
पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। उज्जैन संभाग के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही भोपाल, चंबल, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य तापमान 1.7 से 2.6 डिग्री अधिक रहा। शहडोल के कल्याणपुर और कटनी जिले के करौंदी में शीतलहर का असर देखने को मिला। ग्वालियर और सतना में कोहरा देखने को मिला।

- Install Android App -

कल्याणपुर और करौंदी में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों प्रदेश के सबसे ठंडे शहर रहे। छतरपुर जिले के खजुराहो में 5.8 डिग्री, उमरिया और छतरपुर के नौगांव में 6 डिग्री, रीवा में 6.4 डिग्री और नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में निम्नतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

उज्जैन एमपी का सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा
प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, यहां रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबलपुर में 10.5 डिग्री, भोपाल में 11 डिग्री, इंदौर में 12 डिग्री और उज्जैन में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल में रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। इस वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उज्जैन एमपी का सबसे गर्म शहर रहा, यहां रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया है।