फ्लैट से युवक युवती चल अश्लील विडियो कालिंग का काला कारोबार
_अगर आपके मोबाइल पर किसी विदेशी लड़की का विडियो अश्लील काल आ जाए सावधान हो जाए। ऐसी गतिविधियों का लाइव प्रसारण कर युवक युवती कर रहे अवैध कमाई पढ़िए पूरी खबर विस्तार से…...
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट और अवैध लाइव स्ट्रीमिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शहर के एक पॉश इलाके के दो अलग-अलग फ्लैटों पर छापेमारी कर 7 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया है। यह गिरोह विदेशी वेबसाइटों के जरिए अश्लील गतिविधियों का लाइव प्रसारण कर अवैध कमाई कर रहा था।
हाई-टेक उपकरणों के साथ रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी
एसीपी प्रियाश्री पाल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फ्लैट नंबर 601 और एक अन्य नजदीकी फ्लैट पर छापा मारा। मौके से पुलिस को भारी मात्रा में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। बरामद सामान में हाई-एंड लैपटॉप, कंप्यूटर सिस्टम, प्रोफेशनल वेब कैमरे, वाई-फाई राउटर, निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए यूपीएस, और वीडियो क्वालिटी सुधारने के लिए रिंग लाइट्स व स्टैंड शामिल हैं।
फर्जी आईडी और विदेशी वेबसाइटों का जाल
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी अपनी असली पहचान छिपाने के लिए फर्जी नाम और नकली आईडी कार्ड का इस्तेमाल करते थे। इन फर्जी दस्तावेजों के जरिए वे ‘स्ट्रिप चैट’ जैसी अंतरराष्ट्रीय वेबसाइटों पर अपनी प्रोफाइल बनाते थे। लाइव वीडियो कॉल के दौरान आपत्तिजनक गतिविधियों के जरिए वे दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करते थे और उनसे मोटी रकम वसूलते थे।
बड़े नेटवर्क की आशंका, जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस गिरोह के तार देश के अन्य बड़े शहरों और संभवतः विदेशों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन शामिल है और विदेशी फंडिंग का क्या जरिया था। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

