jhankar
ब्रेकिंग
समाजसेवी दीपक दीक्षित ने आदिवासी बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान,बांटे कपड़े, चॉकलेट और बिस्किट हंडिया : पागल बाबा आश्रम बना भक्ति का केंद्र, अभिषेक-हवन के साथ मां नर्मदा में तर्पण कर्म जारी! पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, परिजनो सहित सामाजिक संगठन ,कांग्रेस पदाधिकारियों ने नेशनल हाईवे पर शव रख... प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में शहीदों की विधवाओं एवं संतानों के लिए अब एक सीट रहेगी आरक्षित हरदा में 18 से 25 मई तक चलेगा ‘जनभागीदारी सप्ताह’ नागरिकों से अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने की अपील हरदा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि: प्राथमिक शाला शुक्करवारा को मिला ‘सिल्वर’ ग्रेड 3 साल बाद भी सुदामा नगर को नहीं मिला पानी — नगर पालिका की लापरवाही और भ्रष्टाचार से वार्डवासी परेशान स्व.पी.सी.पोर्ते जी एक नेक दिल इंसान थे - कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन  गुर्जर छात्रावास भवन हरदा में देवनारायण भवन का हुआ लोकार्पण

इंदौर खजराना मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, प्रकरण दर्ज

इंदौर। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से जुड़े पुजारी पुनीत भट्ट के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद शहर के धार्मिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पीड़िता इंदिरा भट्ट ने महिला थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट भी की गई। प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने पहले जनसुनवाई में पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई थी, जिसके बाद अब औपचारिक रूप से केस दर्ज किया गया है।

- Install Android App -

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 के तहत प्रकरण दर्ज किया है, जो महिला के साथ क्रूरता और उत्पीड़न से संबंधित है। इसके अलावा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है, जिनमें दहेज लेना और मांगना अपराध माना गया है। एडिशनल डीसीपी अमरिंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि पुनीत भट्ट, खजराना गणेश मंदिर के वरिष्ठ पुजारी रहे स्वर्गीय मोहन भट्ट के पुत्र हैं। पुलिस अब दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।