jhankar
ब्रेकिंग
प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में शहीदों की विधवाओं एवं संतानों के लिए अब एक सीट रहेगी आरक्षित हरदा में 18 से 25 मई तक चलेगा ‘जनभागीदारी सप्ताह’ नागरिकों से अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने की अपील हरदा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि: प्राथमिक शाला शुक्करवारा को मिला ‘सिल्वर’ ग्रेड 3 साल बाद भी सुदामा नगर को नहीं मिला पानी — नगर पालिका की लापरवाही और भ्रष्टाचार से वार्डवासी परेशान स्व.पी.सी.पोर्ते जी एक नेक दिल इंसान थे - कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन  गुर्जर छात्रावास भवन हरदा में देवनारायण भवन का हुआ लोकार्पण 17 मई 2026 - सोना-चांदी के ताजा भाव इंदौर में रक्षा तकनीक का कमाल: 'नागपाश' ड्रोन जैमर और 2 करोड़ का फायर फाइटिंग रोबोट लॉन्च भोपाल में आज 67 से अधिक इलाकों में 6 घंटे तक बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते बदलेगा शेड्यूल

हरदा में 18 से 25 मई तक चलेगा ‘जनभागीदारी सप्ताह’

103 गांवों में लगेंगे लाभार्थी संतुष्टि शिविर

हरदा : जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने और शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान’ एवं ‘प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान’ के तहत जिले में 18 से 25 मई 2026 तक ‘लाभार्थी संतुष्टि शिविर’ आयोजित किए जाएंगे।

इस अभियान की थीम ‘जनभागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ रखी गई है। अभियान के तहत जिले के चयनित 103 ग्रामों में स्थित आदि सेवा केंद्रों में शिविर आयोजित कर जनजातीय क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को विभिन्न विभागों के समन्वय से योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि इन शिविरों में एक ही स्थान पर आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, जनधन खाता, राशन कार्ड, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम राष्ट्रीय डायलिसिस प्रोग्राम, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान,

- Install Android App -

सिकल सेल मिशन, क्षय रोग उन्मूलन जांच, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, वन अधिकार पट्टा सहित अन्य योजनाओें सेे लाभान्वित किया जाएगा।

कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए सात दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। सोमवार 18 मई को जनभागीदारी सप्ताह का शुभारंभ कलेक्ट्रेट में किया जाएगा। इस दौरान जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर के अधिकारियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित कर अभियान की शुरुआत की जाएगी।

साथ ही 19 से 25 मई तक ग्राम स्तर पर प्रतिदिन संतृप्ति शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किये जायेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार 20 मई को ग्राम इमर्शन ड्राइव – एक ग्राम सम्पर्क गतिविधि के तहत अधिकारियों आदि कर्मयोगियों एवं गैर सरकारी संगठनों द्वारा ग्रामों में ट्रासेक्ट वॉक आयोजित कर वास्तविक स्थिति का अवलोकन,

जागरूकता प्रसार एवं जनसुनवाई की तिथि घोषित की जाएगी तथा 21 से 23 मई तक शिकायत निवारण एवं त्वरित अधिकार समाधान हेतु प्रतिदिन जन सुनवाई गतिविधियां आयोजित की जाएगी।