jhankar
ब्रेकिंग
प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में शहीदों की विधवाओं एवं संतानों के लिए अब एक सीट रहेगी आरक्षित हरदा में 18 से 25 मई तक चलेगा ‘जनभागीदारी सप्ताह’ नागरिकों से अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने की अपील हरदा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि: प्राथमिक शाला शुक्करवारा को मिला ‘सिल्वर’ ग्रेड 3 साल बाद भी सुदामा नगर को नहीं मिला पानी — नगर पालिका की लापरवाही और भ्रष्टाचार से वार्डवासी परेशान स्व.पी.सी.पोर्ते जी एक नेक दिल इंसान थे - कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन  गुर्जर छात्रावास भवन हरदा में देवनारायण भवन का हुआ लोकार्पण 17 मई 2026 - सोना-चांदी के ताजा भाव इंदौर में रक्षा तकनीक का कमाल: 'नागपाश' ड्रोन जैमर और 2 करोड़ का फायर फाइटिंग रोबोट लॉन्च भोपाल में आज 67 से अधिक इलाकों में 6 घंटे तक बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते बदलेगा शेड्यूल

हरदा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि: प्राथमिक शाला शुक्करवारा को मिला ‘सिल्वर’ ग्रेड

हरदा, :। मध्यप्रदेश में सरकारी विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संचालित “स्कूल सर्टिफिकेशन योजना” के अंतर्गत हरदा जिले ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल द्वारा जारी सूची में हरदा जिले की प्राथमिक शाला शुक्करवारा को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन एवं विद्यार्थियों की दक्षता के आधार पर प्रदेश स्तर पर सिल्वर (Silver) ग्रेड प्रदान किया गया है।

यह उपलब्धि हरदा जिले के शिक्षा विभाग के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। विद्यालय ने कठिन मूल्यांकन प्रक्रिया एवं दक्षता परीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह स्थान प्राप्त किया है।

स्कूल सर्टिफिकेशन योजना मध्यप्रदेश STARS (Strengthening Teaching-Learning and Results for States) परियोजना के तहत संचालित की जा रही है। योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में शिक्षा स्तर सुधारना तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को प्रोत्साहित करना है।

- Install Android App -

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा ACER संस्था के माध्यम से प्रदेश के लगभग 450 विद्यालयों का आकस्मिक एवं सघन मूल्यांकन कराया गया। विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम्स के गहन परीक्षण के बाद प्रदेश के 24 जिलों में से केवल 36 विद्यालय ही ‘सिल्वर ग्रेड’ के लिए चयनित किए गए, जिनमें हरदा जिले की प्राथमिक शाला शुक्करवारा ने स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया।

विद्यालय के चयन के लिए अंग्रेजी, हिंदी, गणित एवं पर्यावरण विषयों में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर कड़े मानक निर्धारित किए गए थे। विद्यालय ने सभी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए यह उपलब्धि अर्जित की।

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय को शीघ्र ही विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।