jhankar
ब्रेकिंग
प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में शहीदों की विधवाओं एवं संतानों के लिए अब एक सीट रहेगी आरक्षित हरदा में 18 से 25 मई तक चलेगा ‘जनभागीदारी सप्ताह’ नागरिकों से अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने की अपील हरदा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि: प्राथमिक शाला शुक्करवारा को मिला ‘सिल्वर’ ग्रेड 3 साल बाद भी सुदामा नगर को नहीं मिला पानी — नगर पालिका की लापरवाही और भ्रष्टाचार से वार्डवासी परेशान स्व.पी.सी.पोर्ते जी एक नेक दिल इंसान थे - कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन  गुर्जर छात्रावास भवन हरदा में देवनारायण भवन का हुआ लोकार्पण 17 मई 2026 - सोना-चांदी के ताजा भाव इंदौर में रक्षा तकनीक का कमाल: 'नागपाश' ड्रोन जैमर और 2 करोड़ का फायर फाइटिंग रोबोट लॉन्च भोपाल में आज 67 से अधिक इलाकों में 6 घंटे तक बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते बदलेगा शेड्यूल

स्व.पी.सी.पोर्ते जी एक नेक दिल इंसान थे – कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन 

डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के सचिव स्व. पी.सी.पोर्ते की स्मृति में किया गया चेस टूर्नामेंट 

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन रहे द्वितीय 

हरदा :- डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के द्वारा सातवां चेस टूर्नामेन्ट का आयोजन रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर गुलजार भवन हरदा में किया गया। यह टूर्नामेंट डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के सचिव स्व. पी.सी.पोर्ते की स्मृति में आयोजित किया गया ।

टूर्नामेंट की शुरुआत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, अध्यक्ष आलोक जैन सहित समस्त पदाधिकारियों ने पोर्ते जी के चित्र पर माला एवं पुष्प अर्पण कर की । इस दौरान कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने पोर्ते जी के बारे में बताया की वह एक नेक दिल इंसान थे । अध्यक्ष आलोक जैन ने पोर्ते जी के साथ बिताए हुए पलों को याद कर भावुक हुये ।

चेस प्रतियोगिता में 72 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के 32 खिलाड़ी एवं ओपन वर्ग में 40 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन अध्यक्ष आलोक जैन ,मिडिया प्रभारी रोहित तिवारी, कोषाध्यक्ष सत्यम बंसल, राम निवास जाट , दिनेश पाटिल , राजेश गौर , गणेश पटेल, सलमा खान , मनमोहन कुशवाह ,राजेश बिलिया , सुबोध येवलेकर सहित बच्चों के माता-पिता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

- Install Android App -

पोर्ते के पुत्र मौसम पोर्ते सिंचाई विभाग के एसडीओ एवं पुत्री त्रिवेणी पोर्ते ने अपने पिताजी की स्मृति में पुरस्कार वितरित किये। साथ ही उन्होंने एसोसिएशन को यह विश्वास दिलाया कि हम हमेशा आपके साथ है।

प्रतियोगिता में अण्डर 14 वर्ग में 

प्रथम स्थान राघव द्विवेदी , द्वितीय स्थान हार्दिक सिंघल , तृतीय स्थान आलोकिक राय , चतुर्थ स्थान उत्कर्ष पाल , पांचवा स्थान शिवांश पाराशर , छठवां स्थान प्रख्यात अग्रवाल , सातवां स्थान रियान्स श्रीमाली एवं आठवां स्थान एकांश श्रीमाली ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में ओपन वर्ग में 

प्रथम स्थान सागर पाहुजा , द्वितीय स्थान सिद्धार्थ जैन कलेक्टर , तृतीय स्थान यश पचौरी , चतुर्थ स्थान सत्यम थोमरे, पांचवा स्थान वैभव तोमर, छठवां स्थान कृष्णा गुर्जर , सातवां स्थान मनमोहन कुशवाहा एवं आठवां स्थान क़ाजी सद्दाम पठान ने प्राप्त किया।

मिडिया प्रभारी रोहित तिवारी ने आभार माना।