jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

हंडिया : विद्यार्थियों को मिली नई उड़ान: पीएम श्री स्कूल हंडिया में निशुल्क साइकिल वितरण!

हंडिया। पीएम श्री स्कूल माध्यमिक शाला हंडिया में आज आयोजित निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में कुल 9 बालकों एवं 13 बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गईं। इस दौरान अरुण तिवारी ने कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी है। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी और वे नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

- Install Android App -

कार्यक्रम में सरपंच लखन लाल भिलाला, उप सरपंच शरण तिवारी, सिद्धांत तिवारी, विद्यालय के प्रधान पाठक जी.आर. चौरसिया, शिक्षकगण, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रधान पाठक जी.आर. चौरसिया ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य विशेषकर दूरदराज से आने वाले विद्यार्थियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी शिक्षा बाधित न हो।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और सभी ने शासन की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।