jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : पागल बाबा आश्रम बना भक्ति का केंद्र, अभिषेक-हवन के साथ मां नर्मदा में तर्पण कर्म जारी! पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, परिजनो सहित सामाजिक संगठन ,कांग्रेस पदाधिकारियों ने नेशनल हाईवे पर शव रख... प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में शहीदों की विधवाओं एवं संतानों के लिए अब एक सीट रहेगी आरक्षित हरदा में 18 से 25 मई तक चलेगा ‘जनभागीदारी सप्ताह’ नागरिकों से अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने की अपील हरदा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि: प्राथमिक शाला शुक्करवारा को मिला ‘सिल्वर’ ग्रेड 3 साल बाद भी सुदामा नगर को नहीं मिला पानी — नगर पालिका की लापरवाही और भ्रष्टाचार से वार्डवासी परेशान स्व.पी.सी.पोर्ते जी एक नेक दिल इंसान थे - कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन  गुर्जर छात्रावास भवन हरदा में देवनारायण भवन का हुआ लोकार्पण 17 मई 2026 - सोना-चांदी के ताजा भाव

हंडिया : पागल बाबा आश्रम बना भक्ति का केंद्र, अभिषेक-हवन के साथ मां नर्मदा में तर्पण कर्म जारी!

हंडिया। इन दिनों पागल बाबा आश्रम में भक्ति अपने चरम पर नजर आ रही है। अधिक मास के पावन पर्व पर यहां पूरे माह चल रहे अभिषेक, पूजन और हवन ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया है। सुबह होते ही भगवान लक्ष्मी-नारायण के अभिषेक के साथ दिन की शुरुआत होती है, तो दोपहर 3 बजे से श्रीसूक्त और पुरुषसूक्त के मंत्रों के बीच हवन में आस्था की आहुतियां डाली जा रही हैं।

वहीं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से मां नर्मदा के पावन तट पर पंडित श्री रामकृष्ण दाधीच के नेतृत्व में श्रद्धालुओं द्वारा तर्पण कर्म भी कराया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपने पितरों की शांति और मोक्ष की कामना के साथ शामिल हो रहे हैं।

इस अवसर पर पंडित श्री रामकृष्ण जी दाधीच ने कहा, “अधिक मास साधना का ऐसा दुर्लभ समय है, जब एक-एक मंत्र कई गुना फल देता है। जो भी भक्त सच्चे मन से जुड़ता है, उसे भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।”

आश्रम में हर दिन बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ यह साफ संकेत दे रही है कि लोग इस पुण्य अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहते। भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार, हवन की सुगंध और नर्मदा तट पर हो रहे तर्पण कर्म से पूरा परिसर भक्तिमय होकर एक अलग ही आध्यात्मिक दुनिया का अहसास करा रहा है।

- Install Android App -

पंडित श्री रामकृष्ण जी दाधीच ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर इस दिव्य अनुष्ठान में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान मोबाइल फोन साइलेंट रखें, ताकि भक्ति और साधना में कोई व्यवधान न आए।

इस विशेष आयोजन में श्रद्धालु 1 दिन, 5 दिन, 11 दिन या पूरे माह के लिए यजमान बनकर भागीदारी निभा सकते हैं।

📞 संपर्क: 9826875713

अधिक मास का यह आयोजन अब केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था की ऐसी लहर बन गया है, जिसमें हर भक्त डूबकर ईश्वर से जुड़ने की कोशिश कर रहा है।