रोगी से न करें भेदभाव, कुष्ठ रोग के बारे में हो जागरूक’’
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को ’’विश्व कुष्ठरोग दिवस’’ के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, विकास नगर, हरदा में कुष्ठ रोग के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री चंद्रशेखर राठौर ने उपस्थित जनों को कुष्ठ रोग की बीमारी तथा इस रोग के लक्षण, कारण एवं बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। श्री राठौर ने बताया कि ’’विश्व कुष्ठरोग दिवस’’ हर साल 30 जनवरी को मनाया जाता है।
इसका मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग के बारे में जागरूकता फैलाना, इससे जुड़े मिथ्यों को दूर करना तथा प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति दिखाना है। साथ ही यह भी बताया गया कि कुष्ठ रोग की बीमारी छूआछुत से नहीं फैलती अपितु यह एक ’’माइकोबैक्टिरियम लैपी’’ नामक एक विशेष प्रकार के बैक्टीरिया के कारण होने वाला एक दीर्घकालीक संक्रामक रोग है,
जो मनुष्यों के तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है, यह रोग मुख्य रूप से हाथों, पैरों और चेहरे को प्रभावित करता है। इस बीमारी का पूर्ण ईलाज ’’मल्टी ड्रग थैरेपी’’ के माध्यम से संभव है, जो सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मूफ्त में उपलब्ध है। साथ ही कुष्ठ रोग से जुड़े विविध तथ्यों से लोगों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे ने विश्व कुष्ठ रोग दिवस को मनाये जाने के महत्व के बारे में बताया तथा इससे प्रभावित रोगियों के लिए शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया कि रोगी किस प्रकार इन योजनाओं का लाभ ले सकता है।
साथ सही नालसा/सालसा की विभिन्न विधिक सहायता योजनाओं नालसा लैंगिक हमलों, अन्य अपराधों की पीड़िताओं अथवा सर्वाईवर्स के लिए प्रतिकर योजना 2018, गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवा योजना, 2015, नालसा-असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवा योजना 2015 के बारे में जानकारी दी
तथा बताया गया कि वे किस प्रकार विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने इस दौरान निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाईन टोलफ्री नंबर 15100 की जानकारी दी गई। शिविर में डॉ. पूजा अहिरवार, महिलाएं, बच्चे एवं पैरालीगल वॉलेंटियर सुनिता साहू उपस्थित रहे।

