भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड और कोहरे के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार को प्रदेश के उत्तरी हिस्से के 15 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। श्योपुर और मुरैना में ओले गिरने की भी संभावना है। जबकि आंधी की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में मावठे की गतिविधियां बनी रहेंगी।
माघी पूर्णिमा पर आस्था की डूबकी
इधर. माघी पूर्णिमा के अवसर पर कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु नर्मदापुरम, बांद्राभान, जबलपुर, नरसिंहपुर, ओंकारेश्वर और महेश्वर में नर्मदा नदी तथा उज्जैन में शिप्रा नदी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। रविवार को जिन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है। उनमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा और राजगढ़ शामिल हैं। वहीं भोपाल, इंदौर, सागर, विदिशा, उज्जैन और रतलाम में बादल छाए रहने की संभावना है।
कई जिलों में बारिश के आसार
इससे पहले छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में सुबह के समय मध्यम कोहरा देखा गया। जबकि भोपाल और इंदौर में भी कोहरे का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार 2 फरवरी को ग्वालियर। भोपाल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 3 फरवरी को कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है और 4 फरवरी को पूर्वी हिस्से में बारिश के साथ कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

