jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सिवनी मालवा दौरा : रथ से किया जनता का अभिनंदन  हंडिया : विद्यार्थियों को मिली नई उड़ान: पीएम श्री स्कूल हंडिया में निशुल्क साइकिल वितरण! इंदौर खजराना मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, प्रकरण दर्ज ग्वालियर चलती CNG कार में अचानक लगी आग सिंगरौली- खुटार चौकी क्षेत्र में खुलेआम चल रही शराब बिक्री, प्रशासन पर उठे सवाल इंदौर प्रदेश में संपत्ति रजिस्ट्री में अव्वल, 21% राजस्व का योगदान अकेले इंदौर का अब तक 2932 स्थानों पर हुई जाँच, 4400 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त छीपाबड़ पुलिस की कार्यवाही: मोरगढ़ी के खेत मे खेल रहे थे जुआ पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा !! 6 जुआरी ग... अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे

बदायूं में ‘कोबरा’ बना कौतूहल का केंद्र : महिला का दावा- ‘सांप समझता है मेरी हर बात’

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बदायूं । यूपी के बदायूं जिले के सहसपुर गांव में एक कोबरा सांप और महिला के बीच कथित संवाद की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले 24 घंटों से एक कच्चा घर आस्था, अंधविश्वास और कौतूहल का केंद्र बना हुआ है। जहां एक तरफ महिला इसे दैवीय चमत्कार मान रही है, वहीं दूसरी तरफ वन्यजीव विशेषज्ञ इसे सांप का स्वाभाविक व्यवहार बता रहे हैं।

घर के कोने में कुंडली मारकर बैठा नाग

घटना तहसील बिल्सी के अंतर्गत आने वाले गांव सहसपुर की है। रविवार सुबह करीब 11 बजे गुड़िया नामक महिला के कच्चे घर में अचानक एक विशालकाय कोबरा सांप निकल आया। सांप को देखते ही पहले तो परिजनों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सांप ने किसी पर हमला नहीं किया। वह घर के एक कोने में फन फैलाकर बैठ गया। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और तमाशबीनों का तांता लग गया।

महिला का अनोखा दावा और ‘इशारों की भाषा’

इस पूरी घटना में सबसे हैरान करने वाला पहलू घर की महिला गुड़िया का दावा है। गुड़िया का कहना है कि वह सांप से बातें कर रही है और कोबरा उसकी हर आज्ञा का पालन कर रहा है।

महिला ने बताया वह जो कहती सांप वही करता है

जब वह सांप को फन नीचे करने को कहती है, तो वह मान जाता है।

- Install Android App -

‘सो जाओ’ कहने पर सांप लेट जाता है।

दूध पिलाने की बात पर सांप ने सिर हिलाकर मना कर दिया।

घर से बाहर जाने को कहने पर सांप ने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया।

महिला का दावा है कि सांप केवल उसी की भाषा समझ रहा है और अन्य लोगों की मौजूदगी के बावजूद शांत बना हुआ है।

आस्था और तर्क के बीच उलझे ग्रामीण

भीड़ और शोरगुल के बावजूद सांप का अपनी जगह से न हिलना ग्रामीणों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। कुछ लोगों ने सांप के पास पैसे चढ़ाए तो कुछ ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी। हालांकि, जानकार इसे सांप की सुस्ती या अत्यधिक शोर के कारण होने वाला ‘डिफेंसिव मैकेनिज्म’ (रक्षात्मक व्यवहार) मान रहे हैं। रविवार देर शाम तक सांप उसी स्थान पर मौजूद रहा, जिससे गांव में दहशत और श्रद्धा का मिला-जुला माहौल बना हुआ है।

प्रशासन और सुरक्षा की दृष्टि

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि कोबरा एक अत्यंत विषैला सांप है और उसे चमत्कार मानकर उसके करीब जाना जानलेवा साबित हो सकता है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सांप से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।