jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर, घटिया सड़क निर्माण पर विधायक एक्शन में , कार्यवाही के लिए अधिका... मतदाता मतदाता सूची में प्रविष्टि सुधार के लिये दावा 14 फरवरी तक प्रस्तुत करें जिला न्यायालय में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के चतुर्थ दिवस स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर धारा 136 में होगी कार्यवाही जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं और 11वीं की पार्श्व परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की परीक्षा तिथि प्रधानमंत्री कुसुम-ब योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज इंदौर लव जिहाद फंडिंग केस में अनवर कादरी को हाई कोर्ट से मिली जमानत

ट्रेड डील के बाद झूमा शेयर बाजार , सेंसेक्स 2,072 अंक ऊपर आया

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को भारी उछाल के साथ बंद हुआ। सप्ताह के दूसरे ही कारोबारी दिन बाजार में ये तेजी भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के कारण आई है। इससे निवेशकों में उत्साह रहा और जमकर खरीददारी हुई। वहीं दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों से भी घरेलू बाजार को बल मिला। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,072.67 अंक ऊपर आकर 83,739.13 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 639.15 अंक बढ़कर 25,727.55 पर बंद हुआ। आज रियल्टी और वित्तीय शेयरों के ऊपर आने से भी बाजार उछाल। मुख्य सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी 4.79 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 3.27 फीसदी ) की तेजी के साथ सबसे अधिक लाभ में रहे जबकि निफ्टी हेल्थकेयर 3.16 फीसदी, निफ्टी इन्फ्रा 3.03 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में 30 में से 28 शेयर लाभ के साथ ही उछले। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, पावर ग्रिड, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, के शेयर भी ऊपर आये। दूसरी ओर बीईएल और टेक महिंद्रा के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। आज लार्जकैप के अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,639.50 अंक या 2.84 फीसदी की तेजी के साथ 59,307.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 465.60 अंक की तेजी के साथ 16,988.95 पर था।बाजार जानकारों के अनुसार भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भी बाजार में सकारात्मक माहौल बना है। इससे भारत को तेज विकास दर हासिल करने में सहायता मिलेगी।

- Install Android App -

इससे पहले आज सुबह बाजार की तेजी के साथ शुरुआत हुई। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील की आधिकारिक घोषणा होते ही निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। सुबह । सेंसेक्स शानदार बढ़त के साथ 85,323 अंक पर खुला। सुबह सेंसेक्स 2,492.06 अंक की उछाल के साथ 84,158.52 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी-50 भी दमदार तेजी के साथ 26,308 अंक पर खुला। सुबह यह 760.70 अंक की बढ़त के साथ 25,849.10 अंक पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं वैश्विक स्तर पर एशियाई शेयर बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। चीन का सीएसआई 300 इंडेक्स 0.51 फीसदी चढ़ा, हांगकांग का हैंग सेंग 0.78 फीसदी ऊपर रहा, जापान का निक्केई 3.09 फीसदी और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5.3 फीसदी बढ़ा। अमेरिकी बाजारों में वॉल स्ट्रीट के शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 में 0.54 फीसदी , नैस्डैक में 0.56 फीसदी और डाउ जोंस में 1.05 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।