jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

भोपाल में बगैर बिजली मीटर 1.76 लाख का बिल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

भोपाल। भानपुर जोन के अटल नेहरू नगर में बिजली कंपनी की कार्रवाई को लेकर एक गरीब और दिव्यांग परिवार का मामला सुर्खियों में आ गया है। क्षेत्र में रहने वाले हाफिज सईद और उनके परिवार पर बिजली कंपनी ने बिना मीटर के उपयोग का आरोप लगाते हुए 1 लाख 76 हजार रुपये का भारी-भरकम बिल थमा दिया है। हाफिज सईद स्वयं दिव्यांग हैं और उनकी पत्नी भी दिव्यांग बताई जा रही हैं। परिवार का कहना है कि उनके मकान में कभी बिजली मीटर लगाया ही नहीं गया, इसके बावजूद बिजली कंपनी वर्षों के कथित अवैध उपयोग के नाम पर लाखों रुपये वसूलने का दबाव बना रही है।

- Install Android App -

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया
आरोप है कि बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट दिया गया और घर के बाहर बंदूकधारी गार्ड तैनात कर दिया गया, जिससे परिवार किसी से मदद भी न ले सके। इस पूरे मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। कांग्रेस ने बिजली कंपनी की कार्रवाई के विरोध में प्रतीकात्मक गांधीगिरी का सहारा लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंदूक लेकर खड़े गार्ड को फूलों की माला पहनाकर विरोध जताया और गरीब परिवार के साथ हो रहे व्यवहार पर सवाल खड़े किए।

कांग्रेस नेता ने क्या आरोप लगाया?
मनोज शुक्ला ने आरोप लगाया कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में बिजली कंपनी के अधिकारी और इंजीनियर रोजाना गरीब परिवारों के साथ अमानवीय और अशोभनीय व्यवहार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिन घरों में मीटर ही नहीं हैं, वहां लाखों रुपये का बिल थमा देना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।
निर्धन और दिव्यांग परिवार इतनी बड़ी रकम कैसे जमा करेगा, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।