jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर, घटिया सड़क निर्माण पर विधायक एक्शन में , कार्यवाही के लिए अधिका... मतदाता मतदाता सूची में प्रविष्टि सुधार के लिये दावा 14 फरवरी तक प्रस्तुत करें जिला न्यायालय में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के चतुर्थ दिवस स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर धारा 136 में होगी कार्यवाही जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं और 11वीं की पार्श्व परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की परीक्षा तिथि प्रधानमंत्री कुसुम-ब योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज इंदौर लव जिहाद फंडिंग केस में अनवर कादरी को हाई कोर्ट से मिली जमानत

भोपाल की संजीवनी क्लिनिक में कंप्यूटर ऑपरेटर और हाउसकीपिंग कर्मचारी बने ‘डॉक्टर’

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोगों को सही उपचार मिले जिसके लिए सरकार ने संजीवनी क्लिनिक शुरू की थी, मगर संजीवनी क्लिनिक भगवान भरोसे चल रही है, क्योंकि ना ही क्लीनिक में डॉक्टर है ना ही नर्सिंग स्टाफ। कंप्यूटर ऑपरेटर और हाउसकीपिंग करने वाले लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

- Install Android App -

पड़ताल में क्या आया सामने?
मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगातार तस्वीर सामने आ रही है, जहां संजीवनी क्लिनिक भगवान के भरोसे चल रही है। उससे पता चल रहा है कि ना ही क्लीनिक पर डॉक्टर हैं और ना ही नर्सिंग स्टाफ…केवल कंप्यूटर ऑपरेटर और हाउसकीपिंग के लोग मरीज का इलाज करते दिखाई दे रहे हैं। क्लीनिक में डॉक्टर ही नहीं हैं, बल्कि हाउसकीपिंग और कंप्यूटर ऑपरेटर मरीज का इलाज कर गोली दवाई दे रहे हैं। पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टर साहब अभी नहीं है। नर्सिंग स्टाफ के बारे में पूछने पर कर्मचारी कई बहाने देते दिखाई दिए।

गोविंदपुरा संजीवनी क्लीनिक का भी यही हाल
विस्तार न्यूज ने पड़ताल में पाया कि गोविंदपुरा संजीवनी क्लीनिक का भी यही हाल है, जहां मरीज तो मिले मगर मरीजों का इलाज करने के लिए ओपीडी के डॉक्टर नहीं, बल्कि दंत चिकित्सक डॉक्टर इलाज कर रही हैं। जब डॉक्टर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास एक्सपीरियंस है और वह हर बीमारी का इलाज कर लेती हैं।