हरदा: भारत निर्वाचन आयोग नईदिल्ली द्वारा दिये निर्देशों के परिपालन में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के दौरान अनमेप्ड मतदाताओं एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में दर्ज मतदाताओं की मतदान केन्द्रवार सूची का प्रकाशन आम मतदाताओं के अवलोकन हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र, ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 134-टिमरनी तथा 135-हरदा के कार्यालय में चस्पा कर किया गया है।
उप जिला अधिकारी श्री सतीश राय ने बताया कि इस केटेगरी में आये मतदाताओं को सुनवाई का अवसर देते हुए मेप्ड किये जाने की कार्यवाही एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से हटाये जाने की कार्यवाही संबंधित ईआरओ व एईआरओ द्वारा सतत रूप से की जा रही है।
इन सूचियों में दर्ज मतदाता को मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टि सुधारने हेतु 10 दिवस के भीतर अपना दावा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 तक प्रस्तुत कर सकता है।

