jhankar
ब्रेकिंग
भादौ दशमी पर गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने पर्युषण में किए 10 उपवास, तप से दी धर्म-साधना की मिसाल आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे संजय धनवारे का बानापुरा में भव्य स्वागत खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन

मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर, घटिया सड़क निर्माण पर विधायक एक्शन में , कार्यवाही के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा

हरदा। मकड़ाई एक्सप्रेस द्वारा जिले में घटिया सड़कों की स्थिति को प्रमुखता से उजागर किए जाने का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर प्रसारित होने के महज दो घंटे के भीतर हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन भोपाल, हरदा कलेक्टर एवं लोक निर्माण विभाग को लिखित शिकायत भेजी।

मकड़ाई एक्सप्रेस के संपादक मोहन गुर्जर ने ग्राउंड पर पहुंचकर लाइव वीडियो के माध्यम से सड़क निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया था। रिपोर्ट में बताया गया कि कई स्थानों पर मिट्टी के ऊपर मात्र डामर की परत चढ़ाकर सड़कों का निर्माण किया गया है, जिससे गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

- Install Android App -

‘मिनी पंजाब’ के नाम से पहचाने जाने वाले हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत बेहद खराब है। बीते छह महीनों में हजारों स्थानों पर सड़कें तिल-पट्टी की तरह उखड़ चुकी हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मकड़ाई एक्सप्रेस की इस रिपोर्ट के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर जांच और कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।