jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-... Harda : SC/ST/OBC संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ ... हरदा : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत खिरकिया में स्क्रीनिंग शिविर 20 फरवरी को हरदा : ग्राम ख़मलाय की सलोनी और टेमलाबाड़ी के नरसिम्हा को हृदय रोग उपचार हेतु भोपाल किया रवाना हरदा : स्क्रीनिंग शिविर में 683 दिव्यांगजनों की स्क्रीनिंग की गई हरदा : वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर संपन्न हरदा : जनगणना 2027 के अंतर्गत दो चरणों में होगा कार्य, प्रथम चरण में होगी मकान गणना बजट के बाद डिप्‍टी सीएम के बंगले का घेराव करने पहुंची महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़... इंदौर के एमवाय अस्पताल में नहीं थम रही लापरवाही, चूहे के बाद अब बिल्ली कांड

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। दोनों के भाव वायदा भाव नीचे आये। सुब घरेलू बाजार में सोने के वायदा कीमतें 1,49,00 रुपये, जबकि चांदी की 2,52,750 रुपये के करीब कारोबार रही हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोन-चांदी की कीमतों में नरमी रही।

- Install Android App -

आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल अनुबंध 1,098 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,948 रुपये के भाव पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 1,53,046 रुपये था। एक समय यह अनुबंध 3,964 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,082 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,51,948 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,48,455 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर हासिल किया। गौरतलब है कि सोने के वायदा भाव पिछले माह 1,80,779 रुपये के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे थे। वहीं चांदी के वायदा भाव की शुरुआत कमजोर रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च अनुबंध 10,754 रुपये फिसलकर 2,58,096 रुपये पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 2,68,850 रुपये था। यह अनुबंध 16,131 रुपये की गिरावट के साथ ही 2,52,719 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। एक समय इसने 2,58,096 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,52,719 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर हासिल किया। वहीं चांदी के वायदा भाव इस साल 4,20,048 रुपये किलो के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे।

आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की तेजी से शुरुआत हुई पर कुछ समय बाद ही ये नीचे आने लगीं। कॉमेक्स पर सोना 4,986 डॉलर प्रति औंस पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 4,950.80 डॉलर प्रति औंस था। एक समय यह 102.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,847.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। कॉमेथ्स पर चांदी के वायदा भाव 87.64 डॉलर के भाव पर खुले। इसक पिछला बंद भाव 84.39 डॉलर था।