jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीम... एमपी के प्रमुख मंदिरों में लागू होगा यूपी मॉडल, सिहंस्‍थ में AI ड्रोन करेगा निगरानी “पत्नी को बुलाओ वरना कूद जाऊंगा” - खंडवा में टावर पर चढ़े युवक का हंगामा एमपी में दो बच्चों का नियम खत्म, अब तीन या अधिक संतान वालों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी मेगा इंजीनियरिंग अचीवमेंट: इंदौर में 400 टन का गर्डर 23 मीटर ऊंचाई पर सफलतापूर्वक लॉन्च Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... जिला जेल हरदा में दिव्यांगों की मदद और आरपीडब्यूडी एक्ट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होटल और दुकानों से लिए गए दाल, मिठाई और तेल के सैंपल बाबड़िया में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग, 40–50 एकड़ फसल जलकर राख एमपी में कोयले से बनेगी रसोई गैस, अडानी को मिली मंजूरी

मध्यप्रदेश: गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू, ₹2585 प्रति क्विंटल मिलेगा समर्थन मूल्य

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल।  मध्यप्रदेश के किसानों के लिए रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत राहत भरी खबर है। प्रदेश में आज, 7 फरवरी से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसान अपनी फसल बेचने के लिए आगामी 7 मार्च तक अपना पंजीयन करा सकेंगे।

पंजीयन हेतु व्यापक व्यवस्था और केंद्र

किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश भर में कुल 3,186 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने पंजीयन के लिए दो प्रकार की व्यवस्थाएं की हैं:

नि:शुल्क पंजीयन– ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्रों और सहकारी समितियों के केंद्रों पर किसान बिना किसी शुल्क के पंजीयन करा सकते हैं।

सशुल्क पंजीयन-

- Install Android App -

MP ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), लोक सेवा केंद्र और निजी साइबर कैफे पर अधिकतम ₹50 का शुल्क देकर पंजीयन कराया जा सकता है।

पंजीयन के लिए अनिवार्य नियम

इस बार पंजीयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए आधार वेरिफिकेशन को अनिवार्य किया गया है। किसानों को ओटीपी (OTP) या बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से सत्यापन कराना होगा। साथ ही, किसानों को सलाह दी गई है कि वे केवल वही बैंक खाते दें जो आधार से लिंक हों। फिनो, एयरटेल और पेटीएम जैसे पेमेंट बैंक खातों में भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

गेहूं खरीदी पर गरमाई सियासत

पंजीयन प्रक्रिया शुरू होते ही प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजीयन शुरू करना स्वागत योग्य है, लेकिन सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसानों को उनकी लागत के अनुसार उचित मूल्य मिले और भुगतान में देरी न हो।

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह ‘किसान हितैषी’ है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी खरीदी का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा और अन्नदाता की आय में वृद्धि होगी।