jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के लाभ से वंचित बेटियां अब दोबारा कर सकेंगी आवेदन पेंशन हितग्राही निर्धारित समयावधि में अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराएं रबी उपार्जन के लिए किसान आधार को बैंक खाते से करवाएं लिंक किसानों को गेहूँ विक्रय में दिक्कत न हो, अधिकारियों को दिये निर्देश ग्रीष्मकालीन मूंग फसल हेतु कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब खनिज का अवैध उत्खनन में संलग्न 2 पोकलेन मशीन, 01 डम्फर एवं 02 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त झुग्गी बस्ती में रहने वाली चांदनी बनी MP बोर्ड की टॉपर, CM ने घर बुलाकर किया सम्मानित ग्वालियर में महापौर की गाड़ी पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मचाया हड़कंप

इंदौर : पत्नी बोली- पति गांजा बेचता है; पुलिस कमिश्नर को वीडियो भेजकर पकड़वाया

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वैलेंटाइन वीक पर एक पत्नी ने अपने पति को ऐसा गिफ्ट दिया है, जिसे वो सारी जिंदगी याद रखेगा। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांजा बेचने पर अपने पति को गिरफ्तार करवा दिया। पत्नी ने खुद ही पुलिस कमिश्नर को फोन करके अपने पति के गांजा सप्लाई करने की शिकायत की। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गांजा तस्करी का वीडियो भी कमिश्नर को भेजा

पूरा मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने ड्रग्स सप्लाई करने पर अपने पति को गिरफ्तार करवा दिया। महिला ने सोमवार को इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को फोन किया। फोन पर महिला ने बताया कि उसका पति कॉलेज और हॉस्टले के आसपास रहने वाले छात्र-छात्राओं को ड्रग्स सप्लाई करता है। इतना ही नहीं महिला ने ड्रग्स सप्लाई का वीडियो भी पुलिस कमिश्नर को भेजा। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

- Install Android App -

पुलिस ने घर से गांजा बरामद किया

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति की तलाश में महालक्ष्मी नगर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सोमवार को आरोपी बुद्ध किरण को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिस वक्त पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया वह पान की दुकान पर खड़ा था। बताया जा रहा है कि वो ग्राहकों को गांजा सप्लाई करने की फिराक में था। इसके बाद पुलिस ने जब आरोपी बुद्ध किरण के घर से तलाशी ली, तो वहां से गांजा और मादक पदार्थों की पुड़िया बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी काफी लंबे समय से ड्रग्स सप्लाई का काम कर रहा था। आरोपी एक अन्य युवक की सहायता से छात्र-छात्राओं को नशे का सामान सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही इस नशे के धंधे में संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।