jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

महाशिवरात्रि के दिन बाबा महाकाल भक्तों को नॉनस्टॉप देंगे दर्शन, 44 घंटे तक खुला रहेगा दरबार

उज्जैन। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शिव नवरात्रि का उत्सव शुरू हो चुका है। बाबा महाकाल हर दिन अलग-अलग स्वरूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया जाएगा।

- Install Android App -

44 घंटे नॉनस्टॉप दर्शन होंगे
उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। बाबा महाकाल का दरबार आम भक्तों के लिए 15 फरवरी सुबह 6 बजे खुलेगा और नॉन स्टॉप दर्शन जारी होंगे। मंदिर के कपाट दर्शन के लिए 16 फरवरी को भी खुले रहेंगे। महाशिवरात्रि पर देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस साल करीब 8 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं।

दिन में होगी भस्म आरती
महाशिवरात्रि एक ऐसा पर्व है जिस दिन बाबा महाकाल की चारों प्रहरों में पूजा की जाती है। शिव नवरात्रि का समापन 16 फरवरी को होगा, इसी दिन में भस्मारती होगी। इसी दिन साल में एक बार दिन में बाबा महाकाल की आरती होती है। इस दौरान महाकालेश्वर भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाता है। सप्तधान्य अर्पित किया जाता है।