jhankar
ब्रेकिंग
Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

CM मोहन यादव की लाडली बहनों को सौगात, खंडवा से 33वीं किस्त जारी की

खंडवा। मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी कर दी है। सीएम डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 1836 करोड़ की राशि लाडली बहनों के खातों में सीधे ट्रांसफर की है। इसके साथ ही सीएम ने 252 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 352.41 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

1.25 करोड़ लाडली महिलाओं को मिली सौगात

14 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खंडवा के दौरे पर पहुंचे। यहां पंधाना में आदिवासी संस्कृति के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1.25 करोड़ लाडली बहनों को सौगात दी। सीएम डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक करके करीब 1836 करोड़ की धनराशि लाडली बहनों के अकाउंट में ट्रांसफर की।

- Install Android App -

’50 हजार करोड़ की धनराशि बहनों के खाते में पहुंची’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अब तक लगभग 50 हजार करोड़ की राशि बहनों के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है। माताओं, बहनों के हाथ में पैसे जाए तो घर गृहस्थी के सभी सामान आ जाते हैं। ये मामूली बात नहीं है। पीएम मोदी के नेतृत्व में उज्जवला गैस कनेक्शन, 25 लाख बहनों को एक हजार 111 करोड़ की राशि भी हर महीने जा रही है। बहनों की जिंदगी बेहतर हो, इससे बेहतर और क्या हो सकता है।’

मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों को बधाई दी

लाडली बहना योजना के तहत 33वीं किस्त जारी होने के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहनों को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करके लिखा, ‘आज खंडवा जिले के पंधाना से ‘लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को ₹1,836 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्‍यम से अंतरण किया। सभी लाडली बहनों को हार्दिक बधाई।