jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

किसान महापंचायत की तैयारी : इटारसी में गूँजेगी किसान की आवाज़!

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इटारसी ।किसानो की समस्याओ को लेकर 18 फरवरी 2026 दिन बुधवार जयस्तंभ चौक, इटारसी में आयोजित होने वाली विशाल किसान आम सभा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठकें गांव-गांव में संपन्न हो रही है।

किसान भाइयो से अपील

किसान संगठन द्वारा गांव गांव घूमकर सभी किसानों से अपील की जा रही है। किसान भाइयों और बहनों, अब समय आ गया है अपने हक के लिए एकजुट होने का! क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन और गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में एक विशाल किसान आम सभा का आयोजन किया जा रहा है।

किसानो की खुशहाली के दो ही आयाम

ऋण मुक्ति और पूरा दाम! बहुत सहा है, अब नहीं सहेंगे—मिलजुल कर संघर्ष करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम तारीख: 18 फरवरी 2026, दिन बुधवार सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जयस्तंभ चौक, इटारसी, जिला नर्मदापुरम में होगा।

 

कार्यक्रम मे करेंगे शिरकत

इस सभा में देश के दिग्गज किसान नेता पधार रहे हैं

सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल (राष्ट्रीय संयोजक, गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा) , के. शांता कुमार जी (राष्ट्रीय सह-संयोजक)

अभिमन्यु कोहाड़ (किसान नेता) एवं देश के विभिन्न प्रदेशों के अन्य प्रमुख किसान नेता।

क्या है किसानो की प्रमुख माँगें

- Install Android App -

1. सभी फसलों के लिए MSP गारंटी कानून बने।

2. किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए।

3. गेहूँ की खरीदी ₹2700 प्रति क्विंटल के हिसाब से हो।

4. भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को पुनः लागू किया जाए।

5. भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता रद्द हो।

6. फसल बीमा योजना में खेत को इकाई माना जाए।

7. सीड बिल (Seed Bill) विधेयक वापस लिया जाए।

8. कृषि पंपों पर बढ़े हुए हॉर्स पावर वापस लिए जाएं और बिजली लाइन का उचित मुआवजा मिले।

9. ई-पोर्टल रद्द कर खाद की बिक्री सरकारी समितियों और केंद्रों के माध्यम से हो।

क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन,शाखा नर्मदापुरम ने सभी से आग्रह किया ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और अपनी आवाज़ बुलंद करें!

अपनी खेती – किसानी बचाना है तो खेत खलयानो घरों से निकलकर किसान महापंचायत में जाना है

किसान केशव साहू – जिला प्रवक्ता क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन जिला नर्मदापुरम मध्य प्रदेश