हरदा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रयास युवा क्लब कुकरावद के सदस्यों ने “हरा गांव मेरी पहचान” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए संत सिंगाजी धाम मार्ग के दोनों ओर पौधारोपण किया। कार्यक्रम का आयोजन स्थल संत सिंगाजीधाम से कुकरावद मार्ग पर किया गया।
युवाओं ने नीम, आम और करंज के पौधे रोपकर क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रयास सामाजिक संस्था हरदा के सीईओ नीरज गुर्जर ने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि गांव को हरा-भरा बनाना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि युवाओं की नई सोच और पर्यावरण के प्रति लगाव ही आने वाले समय में प्रकृति संरक्षण की मजबूत नींव बनेगा।
कार्यक्रम में सुरेश पाटिल, सिंगाजी धाम के पुजारी पन्नालाल बाबा सहित प्रयास युवा क्लब कुकरावद के सदस्य रूद्र टाले, तिलक पीपलदे, प्रिंस दुगाया, ध्रुव टाले, सूरज दुगाया और राधाशरण पाटिल , सार्थक खोरे, धनंजय पीपल्दे, शेखर टाले उपस्थित रहे।
अभियान के माध्यम से युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

