jhankar
ब्रेकिंग
Big news harda: माचक नहर अज्ञात लोगों ने फोड़ी, पानी माचक नहर में छोड़ा। महत्वपूर्ण खबर: कृषि उपज मंडी हरदा में आयोजित किसान आंदोलन हेतु यातायात व्यवस्था एवं मार्ग निर्देश इंदौर में बदला मौसम, बारिश ने तोड़ी गर्मी की तपिश बुरहानपुर में कार्रवाई के दौरान बवाल, टीम पर हमला; 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी विदिशा : ग्राहक के साथ धोखा, LPG सिलेंडर से निकला पानी ग्वालियर में रिश्तों को किया तार-तार, बहन के घर पहुंचे भाई पर जानलेवा हमला इंदौर अपहरण कांड में सनसनी, कॉल रिकॉर्डिंग से बच्चों को नुकसान पहुंचाने की साजिश का खुलासा ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा के अभियान और जागरूकता से बची नागरिकों की जानें, हेलमेट-सीट बेल्ट बने रक्... वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, कैलिफोर्निया का युवक हिरासत में कोलंबिया में यात्री बस में आतंकियों ने किया धमाका, 13 की मौत, 38 घायल

हंडिया : पंचकोशी यात्रियों का हंडिया में प्रवेश जारी, जगह-जगह चल रही सेवा — चाय, पानी और पान से हो रहा स्वागत,,,

हंडिया।इस वक्त पंचकोशी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का हंडिया नगर में प्रवेश लगातार जारी है। नगर की गलियों और मुख्य मार्गों पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है और पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज रहा है।

नगरवासियों व सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रियों की सेवा इस समय भी लगातार की जा रही है। जगह-जगह चाय, ठंडा पानी, पान और अल्पाहार वितरित किया जा रहा है। श्रद्धालु यात्रियों को भगवान शिव के गण मानकर पूरे श्रद्धा भाव से उनका स्वागत कर रहे हैं।

- Install Android App -

यह जत्था नेमावर से प्रारंभ पंचकोशी परिक्रमा के अंतर्गत पवित्र नर्मदा तटों से होते हुए हंडिया पहुंच रहा है, जहां आगे की यात्रा से पहले यात्रियों को विश्राम और भोजन की सुविधा दी जा रही है।

हंडिया इस समय सेवा, श्रद्धा और शिवभक्ति का जीवंत केंद्र बना हुआ है — हर हाथ में सेवा, हर चेहरे पर आस्था साफ दिखाई दे रही है।