jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Big news : ग्राम हीरान खेड़ा में विद्यालय में आग लगने की घटना पुलिस जांच में जुटी सावधान सावधान! देश में फल-फूल रहा फर्जी यूनिवर्सिटी का मकड़जाल Big news : पत्नी ने साथ रहने से किया इनकार युवक ने लगाई फांसी छिंदवाड़ा: रेनी परमिट के पास विषम पलटी 'महाकाल बस', दुर्घटना में 15 यात्री घायल, 3 की मौत इंदौर में घायल भाजपा कार्यकर्ता से अस्‍पताल मिलने पहुंचे सीएम मोहन यादव एमपी में बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान का मिलेगा राहत मुआवजा 32 कैंचियों से हेयरकट कर उज्जैन के आदित्य देवड़ा ने रचा इतिहास भारत ए ने बांग्लादेश ए को हराकर दूसरी बार महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स खिताब जीता जबलपुर : AI समिट में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के बाद BJP का हल्लाबोल

हरदा : लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए लेखा प्रशिक्षण-सत्र 01 अप्रैल से 30 जून तक

हरदा :  लेखा प्रशिक्षण शाला भोपाल में नियमित लेखा प्रशिक्षण सत्र 01 अप्रेल से प्रारंभ होकर 30 जून तक संचालित होगा। प्रशिक्षण में सम्मलित होने के इच्छुक भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के अंतर्गत सभी जिलो के लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने आवेदन-पत्र तीन मूल प्रतियों में कार्यालय प्रमुख से अभिप्रमाणित कराकर लेखा प्रशिक्षण शाला में 16 मार्च जमा करें।

प्राचार्य लेख प्रशिक्षण शाला ने बताया कि वित्त विभाग के अनुसार वही लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी पात्र होंगे, जिनकी परिवीक्षा अवधि पूर्ण हो चुकी है तथा जिन्होंने सीपीसीटी परीक्षा पास की हो या फिर नियमानुसार छूट प्राप्त हो। आवेदन-पत्र के साथ अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र की कापी देना होगी।

- Install Android App -

आवेदन-पत्र पर कर्मचारी को पासपोर्ट साइज फोटो लगाना होगा। अनुसूचित जाति और अनुसुचित जनजाति वर्ग के कर्मचारियों को जाति प्रमाण-पत्र भी कार्यालय प्रमुख से सत्यापित कर संलग्न करना होगा।

वित्त विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय निकाय और अर्धशासकीय संस्थाओं के लिपिक वर्गीय कर्मचारी जिनकी परिवीक्षा अवधि पूर्ण हो चुकी है, वे भी लेखा प्रशिक्षण के लिए पात्र होंगे। ऐसे कर्मचारियों को प्रशिक्षण शुल्क 05 हजार रूपये का चालान सत्र में प्रवेश के समय अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा।