jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

जबलपुर : AI समिट में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के बाद BJP का हल्लाबोल

जबलपुर। दिल्ली में एआई समिट में कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद देशभर में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल रखा है। जबलपुर में भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर दिया। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बड़ी संख्या में पुलिस महिला बल तैनात

- Install Android App -

रसल चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय के पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर महिला कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान महिलाओं को रोकने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस कार्यालय के अंदर जाने के लिए लगातार महिला कार्यकर्ता प्रयास करती रहीं। जिसकी वजह से पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय की तरफ चूड़ियां भी फेंकी। महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि एआई समिट में जिस तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नेतृत्व में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया उससे देश की छवि दुनिया के सामने धूमिल हुई है।

‘कांग्रेस देश विरोधी गतिविधियों में शामिल’

कांग्रेस लगातार देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए। प्रदर्शन कर रही महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया। इसके बाद पुलिस ने करीब 50 महिला कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।