jhankar
ब्रेकिंग
जीजा-साले के विवाद में जीजा की मौत, हरदा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क... खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च...

भारत ए ने बांग्लादेश ए को हराकर दूसरी बार महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स खिताब जीता

बैंकॉक। तेजल हसनबिस के अर्धशतक से भारत ए टीम ने यहां खेले गये एशिया कप महिला राइजिंग स्टार्स के फाइनल में बांग्लादेश ए को 46 रनों से हराकर खिताब जीता है। भारत की ओर से तेजल ने 34 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाये। वहीं इसके बाद लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने भी 12 रन देकर तीन विकेट लिए।

- Install Android App -

इस मैच में भारत ए ने एक समय 44 रन पर 4 विकेट खो दिये थे पर इसके बाद हसनबिस ने कप्तान राधा यादव के साथ पारी को संभाला। राधा ने 30 गेंदों पर 36 रन बनाये। इन दोनो के बीच पांचवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी हुई। इससे भारत ए टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 134 रन तक पहुंची। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ए टीम टिक नहीं पायी और 19.1 ओवर में 88 रन पर ही आउट हो गयी। बांग्लादेश ए टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पायी। उसने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में ही 12 रन पर अपना पहला विकेट खो दिया। तेज गेंदबाज साइमा ठाकोर ने इश्मा तंजीम को पेवेलियन भेजा। वहीं इसके बाद प्रेमा ने शमीमा सुल्ताना को आउट कर दिया। इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते चले गये।