jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : सेवा, साधना और स्वावलंबन की जीवंत परंपरा — राधास्वामी सत्संग दयालबाग हरदा : जलकर वृद्धि पर भाजपा की बदलती भूमिका पर सवाल – अमर रोचलानी अधिवक्ता संघ का चुनाव: 28 फरवरी को होगा सिवनी मालवा : कोटरा अंडरब्रिज में जलभराव बना मुसीबत, स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी परे... नरवाई जलाने पर सख्त कार्रवाई: एसडीएम विजय राय का फरमान  हरदा : विद्युत भार (लोड) स्वीकृत करवायें एवं जुर्माने से बचें हरदा : 2 से 4 मार्च तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा हरदा : मार्च में होली छोड़कर बाकी सभी छुट्टियों में खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय हरदा : रबी विपणन 2026-27 के लिये गेहूँ के पंजीयन 7 मार्च तक होंगे

हरदा : मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय मिलेट मेले का आयोजन

पाटालदा में हुआ भव्य मिलेट मेला, किसानों को दी गई प्राकृतिक खेती व नरवाई प्रबंधन की जानकारी

-हरदा, :— मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना के तहत आज विकासखंड खिरकिया, तहसील सिराली के ग्राम पाटालदा में एक दिवसीय मिलेट मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में संपन्न हुआ।

मिलेट मेला कार्यक्रम में कृषि एवं संबद्ध विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही नरवाई प्रबंधन, मिलेट कृषि को बढ़ावा देने तथा प्राकृतिक/जैविक खेती अपनाने के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को नरवाई न जलाने, प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने तथा मिलेट उत्पादन को प्रोत्साहित करने की शपथ भी दिलाई गई।

- Install Android App -

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोद, जनपद अध्यक्ष श्रीरानू दशरथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य एवं लोक निर्माण विभाग सभापति श्री कमलेश सेजकर, जिला पंचायत सदस्य श्री सत्यनारायण सुचार, श्री गणेश काजले, सरपंच ग्राम पाटालदा श्री नागू पटेल, विधायक प्रतिनिधि खिरकिया श्री दशरथ पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं उपसरपंच प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री शिवांगी बघेल, उप संचालक कृषि जे. एल. कास्दे, कृषि वैज्ञानिक मुकेश कुमार बांकोलिया, सहायक संचालक उद्यानिकी विजय सिंह, उप परियोजना संचालक आत्मा अखिलेश पटेल, कृषि अभियांत्रिकी उपयंत्री सचिन गजेंद्र सहित कृषि एवं संबद्ध विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मिलेट मेले में कृषि एवं संबद्ध विभागों के साथ-साथ उन्नतशील एवं प्रगतिशील कृषक आनंद यादव, नन्हेलाल भाटी एवं मालाकार द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, मिलेट उत्पादन एवं जैविक खेती की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही तथा मिलेट फसलों के उत्पादन एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल बताया गया।