jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले-90% किसान कर्ज में डूबे

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार की कृषि नीतियों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार कृषि को लाभ का धंधा बनाने का दावा करती है, लेकिन प्रदेश के किसानों की वास्तविक स्थिति बेहद चिंताजनक है. पटवारी ने कहा कि विपक्ष का काम केवल कमियां निकालना नहीं है, बल्कि प्रदेश के किसानों के हालात पर गंभीर चर्चा होना भी जरूरी है. उन्होंने दावा किया कि पिछले दो दशकों में किसानों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ और प्रदेश के लगभग 90 प्रतिशत किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं।

सोयाबीन और धान खरीद पर पटवारी ने किया सवाल
कांग्रेस नेता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लंबे कार्यकाल में कृषि को फायदे का धंधा बनाने की बात कही गई थी, लेकिन किसानों को इसका लाभ नहीं मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि सोयाबीन को 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल और धान को 3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार ने अब तक यह वादा पूरा नहीं किया।

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री माेहन यादव पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद को पहलवान बताते हैं, लेकिन कई बार अधिकारी ही उन्हें चित कर देते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से 20 साल का नहीं, बल्कि सिर्फ पिछले एक साल का हिसाब मांग रही है।

- Install Android App -

प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उठाए सवाल
पटवारी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश में किसानों की स्थिति और केंद्र से मिलने वाली राशि को लेकर सवाल उठाए हैं. उनके मुताबिक केंद्र सरकार से प्रदेश को लगभग 24 हजार करोड़ रुपए मिलना था, लेकिन अब तक करीब 9 हजार करोड़ रुपए ही मिले हैं, जो कुल राशि का लगभग 21 प्रतिशत है।

कृषि विभाग में कर्मचारियों की कमी
जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश के कृषि विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी है, जबकि सरकार कृषि कल्याण वर्ष मना रही है. पटवारी ने आरोप लगाया कि कृषि बजट की लगभग 40 प्रतिशत राशि खर्च ही नहीं की गई है।

जल्द शुरू होगा जनमत संवाद अभियान
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस प्रदेशभर में जल्द ही जनमत संवाद अभियान शुरू करेगी. इसके तहत सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और प्रस्तावित ट्रेड डील के खिलाफ किसानों को एकजुट किया जाएगा. कांग्रेस का कहना है कि इस अभियान के जरिए किसानों और आम जनता की समस्याओं को सामने लाया जाएगा।