jhankar
ब्रेकिंग
खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव...

खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग, पुलिस लाइन में SP-IG ने लगाए ठुमके

रीवा। एमपी के रीवा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से होली संपन्न कराने के बाद आज रीवा पुलिस ने पूरे उत्साह के साथ ‘रंगोत्सव पर्व’ मनाया। पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारियों से लेकर आरक्षक स्तर तक के जवानों ने आपसी भेदभाव भुलाकर रंगों की मस्ती में सराबोर होकर एक-दूसरे को बधाई दी।

पुलिस अधिकारी होली पर जमकर थिरके

- Install Android App -

इस दौरान पुलिस अधिकारियों का अनूठा अंदाज देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, रक्षित, थाना प्रभारी गुढ़ शैल यादव, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, वोथाना प्रभारी सिविल विजय सिंह, थाना प्रभारी और जवानों के साथ मिलकर फूलों और गुलाल की होली खेली। अधिकारियों को अपने बीच पाकर जवानों का उत्साह दोगुना हो गया और जमकर थिरके। कदम, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी गण अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाए। फाग गीतों और होली के गानों पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर डांस किया।

पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?

पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि पुलिसकर्मी साल भर तनावपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं। ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि टीम भावना और आपसी विश्वास को भी मजबूत करते हैं। होली मिलन समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने पारंपरिक पकवानों का भी लुत्फ उठाया।