jhankar
ब्रेकिंग
भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन हरदा : करताना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही बोरवेल मशीन जब्त, पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई से मचा हड़... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे किसान ने पुलिस कर्मी पर लगाए थे मारपीट के आरोप, छीपाबड़ टी आई ने आरोपों को निराधार बताया। बोले पुलिस... प्रीमियम शराब और बीयर पर पाबंदी, मध्य प्रदेश में बढ़ा शराब संकट भूसे से भरे ट्रक ने टूरिस्ट बस को मारी टक्कर, देवास हादसे में बड़ी संख्या में घायल इंदौर की सियासत में हलचल: IDA चेयरमैन की दौड़ तेज, दिल्ली से लेकर भोपाल तक लॉबिंग जनगणना 2027 के तहत पहले चरण की शुरूआत 16 अप्रैल से जिले में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती हेतु आयोजित होंगे शिविर अंग्रेज़ों के जमाने में ‘एजुकेशन हब’ रहा हिरनखेड़ा आज भी इंटरमीडिएट स्कूल भवन को तरस रहा

भोपाल में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पालक संघ का प्रदर्शन

राजधानी भोपाल में निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी और मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही कई स्कूलों द्वारा फीस में बढ़ोतरी और स्टडी मटेरियल निर्धारित दुकानों से खरीदने के दबाव को लेकर पालक संघ ने जिला शिक्षा कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचे और निजी स्कूलों की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

- Install Android App -

फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों में नाराजगी
पालक संघ का आरोप है कि नया सत्र शुरू होते ही कई निजी स्कूलों ने मनमाने तरीके से फीस बढ़ा दी है। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा के नाम पर लगातार फीस बढ़ाई जा रही है, लेकिन इसके पीछे कोई स्पष्ट कारण या पारदर्शिता नहीं दिखाई देती।

तय दुकानों से स्टडी मटेरियल खरीदने का दबाव
अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि कई निजी स्कूल किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य स्टडी मटेरियल केवल निर्धारित दुकानों से खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं।पालक संघ का कहना है कि इससे अभिभावकों को अधिक कीमत पर सामग्री खरीदनी पड़ती है, जबकि बाजार में वही सामग्री कम दाम पर उपलब्ध होती है।