jhankar
ब्रेकिंग
महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार

जनगणना 2027 के तहत पहले चरण की शुरूआत 16 अप्रैल से

नागरिक घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपना विवरण

हरदा : जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण की शुरूआत 16 अप्रैल से होगी। इस ऐतिहासिक चरण में 16 से 30 अप्रैल 2026 के बीच नागरिक ‘स्व-गणना’ प्रक्रिया के माध्यम से अपने परिवार और घर की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

संयुक्त कलेक्टर एवं जिला जनगणना प्रभारी सुश्री रजनी वर्मा ने बताया कि स्व-गणना एक नया सुविधाजनक विकल्प है। यह परिवार के किसी भी उत्तरदाता को सुरक्षित वेब पोर्टल का उपयोग करते हुए अपने घर अथवा कार्यालय या अन्य किसी स्थान से ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी स्वयं भरने की सुविधा प्रदान करता है।

- Install Android App -

सुश्री वर्मा ने बताया कि स्वगणना के तहत आपको ऑनलाइन फार्म भरकर एक विशिष्ट आईडी जनरेट करना होता है, जिसे बाद में आने वाले जनगणना कर्मचारी को दिखाना होता है, जिससे डेटा सत्यापन आसान हो जाएगा। यह पोर्टल 16 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होगा, ताकि लोग अपनी मातृभाषा में जानकारी साझा कर सकें।

इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से दो श्रेणियों में डेटा एकत्र किया जाएगा। मकान सूचीकरण के तहत घर के स्वामित्व, निर्माण सामग्री और उपलब्ध सुविधाओं का विवरण होगा तथा जनसंख्या विवरण के तहत परिवार के सदस्यों के नाम, उनकी आयु, शिक्षा और व्यवसाय की जानकारी शामिल होगी।

सुश्री वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि स्वगणना के दौरान सही उत्तर देना धारा 8 के तहत अनिवार्य है। स्वगणना में सभी प्रश्नों का सही उत्तर दें। अंतिम सबमिशन से पहले, स्वगणना के माध्यम से दर्ज आंकड़ों की पर्यवेक्षकों द्वारा फील्ड विजिट के दौरान जांच की जाएगी।