jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

भूसे से भरे ट्रक ने टूरिस्ट बस को मारी टक्कर, देवास हादसे में बड़ी संख्या में घायल

देवास। आष्टा-कन्नौद मार्ग पर सियाघाट के समीप रविवार को भूसे से भरे मिनी ट्रक व टूरिस्ट बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार 30 से अधिक यात्री घायल हो गए, वहीं दोनों वाहनों के चालकों को गंभीर चोट आई है। दोनों चालकों के प्राथमिक उपचार के बाद इनको रेफर कर दिया गया। यात्रियों में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

- Install Android App -

बताया जा रहा है टूरिस्ट बस में उत्तर प्रदेश के मेरठ के यात्री सवार थे। यह लोग ओंकारेश्वर में दर्शन करने के बाद सीहोर के लिए रवाना हुए थे। सीहोर में इनको रुककर बाद में मेरठ की ओर रवाना होना था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और वो पलट गया था। बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

चालक को झपकी लगने से हादसा
बस में सवार यात्री पुलकित गर्ग ने बताया ओंकारेश्वर से निकलने के बाद कुबेरेश्वर धाम सीहोर पहुंचना था। रास्ते में अल सुबह बस के चालक को झपकी लगी और हादसा हो गया। हम लोग सो रहे थे, अचानक टक्कर से बस में सवार अधिकांश लोग घायल हो गए।