jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

23 मार्च को पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट

भोपाल। भोपाल नगर निगम, जिसे शहर सरकार भी कहा जाता है, अपना बजट 23 मार्च को पेश करने जा रहा है। इस बार बजट का आकार करीब साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। फिलहाल टैक्स बढ़ाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है, क्योंकि पिछले वर्ष टैक्स बढ़ोतरी पर जनप्रतिनिधियों, खासकर मंत्रियों और विधायकों ने आपत्ति जताई थी।

नई पार्किंग व्यवस्था का प्रस्ताव
आगामी परिषद बैठक में शहर में 14 नई पार्किंग बनाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा, जिनमें से पांच पार्किंग मेट्रो स्टेशनों के नीचे विकसित की जाएंगी। इन पार्किंग स्थलों पर करीब 40 चारपहिया और 250 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। 16 मार्च को हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है और अब इसे अंतिम स्वीकृति के लिए परिषद में लाया जाएगा. पार्किंग व्यवस्था को लेकर निगम ने पुलिस विभाग से भी सहमति प्राप्त कर ली है।

- Install Android App -

मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की कमी
भोपाल मेट्रो के ऑरेंज लाइन के 6.22 किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर में कुल आठ स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें सुभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति, डीआरएम तिराहा, अलकापुरी और एम्स शामिल हैं। हालांकि इन स्टेशनों पर अब तक पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल यहां केवल पिक एंड ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध है, जिससे लोग वाहन से आ-जा तो सकते हैं, लेकिन उन्हें पार्क करने की अनुमति नहीं है। इस समस्या को देखते हुए पिछले दो महीनों से मेट्रो प्रशासन समाधान की दिशा में काम कर रहा था, जिसका हल अब नगर निगम ने निकाला है।

इन स्थानों पर बनेगी पार्किंग
प्रस्तावित योजना के तहत सुभाष नगर स्टेशन के दोनों गेट, केंद्रीय विद्यालय, डीबी मॉल, डीआरएम कार्यालय और अलकापुरी मेट्रो स्टेशन के नीचे पार्किंग विकसित की जाएगी। वहीं एमपी नगर, रानी कमलापति और एम्स स्टेशनों के नीचे फिलहाल पार्किंग निर्माण पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि इन स्थानों के आसपास वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था मौजूद है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर बड़ी पार्किंग पहले से उपलब्ध है, जिसका उपयोग यात्री कर रहे हैं। एम्स के पास मेट्रो की जमीन पर भविष्य में पार्किंग विकसित की जाएगी, जबकि एमपी नगर क्षेत्र में निगम की पार्किंग पहले से मौजूद है।