jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत 26 मार्च को लगेगा जिला स्तरीय शिविर

हरदा :  मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के लिए “संकल्प से समाधान अभियान“ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के चौथे चरण के तहत 26 मार्च को जिला स्तरीय शिविर नगर पालिका परिषद हरदा में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

- Install Android App -

शिविर में जिले के सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित रहकर पूर्व के शिविरों में प्राप्त लंबित आवेदनों और नए प्राप्त होने वाले आवेदनों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करेंगे। शिविर में पिछले चरणों में स्वीकृत हुए प्रकरणों के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र व हितलाभ वितरित किए जाएंगे।